MP News: भोपाल समेत चार संभाग में गेहूं खरीद 1 अप्रैल से, बाकी जगह 7 से, 19 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Mar 2026 07:41 AM IST
 

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 1 अप्रैल से दो चरणों में शुरू होगी, जिसमें पहले चरण में चार संभाग और दूसरे में शेष संभाग शामिल रहेंगे। इस वर्ष 19 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है और सरकार ने 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के साथ 2625 रुपये का भाव तय किया है।

MP News: Wheat procurement in four divisions, including Bhopal, begins April 1st, elsewhere from April 7th; 19

गेहूं खरीदी होगी शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद दो चरणों में शुरू होगी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी दो चरणों में शुरू होगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। खरीदी का समय शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।
सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला किया है। इसके बाद किसानों को कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। मंत्री ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए इस बार 19 लाख से ज्यादा किसानों  ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। प्रदेश के कई जिलों जैसे उज्जैन, इंदौर, भोपाल, सीहोर और राजगढ़ में बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है। सरकार का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave Comments

Top