Nobel Prize 2022: तीन अर्थशास्त्रियों को मिला इकोनॉमिक्स के लिए नोबेल प्राइज

Nobel Prize 2022: बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है.

Nobel Prize For Economic Science: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 2022 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है. इस बार ये पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों को दिया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में इकोनॉमिक्स साइंस के लिए 2022 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार देने का फैसला किया है.

तीन अर्थशास्त्रियों को "बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए" नोबेल प्राइज से इससे नवाजा गया है. 


Leave Comments

Top