अंतरिक्ष की यात्रा कर लौटे यात्री ने बताया कैसी होती वहां की गंध

 
By News Desk  January 16, 2024

दुनिया में सबसे रहस्यमय और आकर्षक का केंद्र रहा है अंतरिक्ष। अंतरिक्ष में हमेशा ही नई नई खोजों के लिये इंसानों को आकर्षित किया है। अंतरिक्ष एक ऐसा स्थान है जो वायुरहित है। जहां बिना सुरक्षा उपायों के इंसान का रहना मौत के मुंह में जाने के बराबर है। अंतरिक्ष में रहने के लिये विशेष प्रकार का सूट पहनना होता है यदि यह सूट नहीं पहना जाए तो आपको जिंदा रहना तो मुश्किल है ही आप अंतरिक्ष में कहां खो जाओगे यह कभी पता भी नहीं लग पाएगा। इसीलिये अंतरिक्ष में जिन इंसानों को भेजा जाता है उनके लिये विशेष प्रकार का सूट और बहुत एडवांस तकनीकों से लैस करके भेजा जा जाता तो जो कि हर वक्त अंतरिक्ष में बनाए गये अंतरिक्ष स्टेशन के कनेक्ट रहते है। पिछल कुछ वर्षों में वैज्ञानिकों ने सौरमंडल और चंद्रमा के ऐसे कई रहस्यों को उजागर किया है जो अभी तक दुनिया को पता नहीं चले थे। इसी कड़ी में यह भी पता लगाया गया है कि आखिर अंतरिक्ष में किस प्रकार की गंध आती है या यों कहें कि अंतरिक्ष की गंध कैसी है? अंतरिक्ष यात्रा करके धरती पर वापस आये अंतरिक्ष यात्रियों ने इस बारे में कुछ खुलासे किये हैैं जिन्हें जानकार आप भी अचंभित रह जायेंगे। अंतरिक्ष में गए कुछ यात्रियों ने बताया कि अंतरिक्ष में जो गंध आती है वह उन्हें बारूद जैसी लगी, तो किसी ने बताया कि उन्हें यह गंध सड़े हुए अंडे जैसी लगी तो किसी ने बताया कि उनके अनुसार यह गंध बिल्ली के पेशाब जैसी थी। इनमें से जो लोग अंतरिक्ष स्टेशन पर गये थे उन्होंने वहां की गंध की तुलना जले हुए टोस्ट की बदबू से की। कुछ वैज्ञानिकों का यह भी कहना था कि जब अंतरिक्ष यात्री स्पेसवॉक पर होते हैं, तो उन्हें अपने चैंबर पर आने के बाद खट्टी चीजों जैसी गंध महसूस हुई। बीबीसी का कहना है कि कि रोसेटा अंतरिक्ष यान ने 2014 में धूमकेतु की सतह से उबल रहे सड़े अंडे, बादाम और बिल्ली के पेशाब जैसी गंध भी महसूस हुई थी।


Leave Comments

Top