पुनर्गठित होगा इको पर्यटन विकास बोर्ड

भोपाल। राज्य सरकार इको पर्यटन विकास बोर्ड का पुनर्गठन करेगी। इसके लिए प्रशासकीय विभाग वन मुख्यालय ने राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। लंबे अर्से से बोर्ड का पुनर्गठन नहीं हुआ है।
बोर्ड में जनरल बाडी एवं एक्जीक्युटिव कमेटी नये सिरे से बनाई जा रही है। चूंकि अभी लोकसभा आम चुनाव की आचार संहिता प्रभावशील है, इसलिये राज्य शासन ने पुनर्गठन के आदेश पर रोक लगा दी है। पुनर्गठन में शासकीय एवं अशासकीय व्यक्ति नियुक्त किये जाने हैं तथा इनके नाम भी प्रस्तावित किये गये हैं लेकिन वन मंत्री नागर सिंह चौहान के अनुमोदन के समय प्रस्तावित नाम बदले जायेंगे जबकि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की स्वीकृति के समय भी नाम बदले जाएंगे। राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के गठन के समय भी प्रस्तावित नाम बदले गये थे।

Leave Comments

Top