Live MI vs CSK: चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हराया, रोहित शर्मा ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST

MI vs CSK IPL Live Score: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
IPL Live Cricket Score, MI vs CSK Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 29वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई को 207 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट खोकर सिर्फ 186 रन बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई।

लाइव अपडेट

11:26 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : रोहित शर्मा के शतक के बावजूद मुंबई को मिली हार

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की बराबरी कर ली है। टीम 0.726 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम चार अंकों के साथ आठवें पायदान पायदन पर बनी है। आईपीएल के 29वें मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में  छह विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। 

सूर्या शून्य पर आउट हुए
मुंबई की शुरुआत इस मैच में दमदार हुई थी। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। पथिराना ने एमआई के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में चार विकेट हासिल किए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्या को 21 वर्षीय गेंदबाज ने शून्य पर आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद तिलक वर्मा और हिटमैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। वह पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या का बल्ला नहीं चला। उन्होंने सिर्फ दो रन बनाए और आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने उन्हें अपना शिकार बनाया। चेन्नई के खिलाफ टिम डेविड ने 13 रन, रोमारियो शेफर्ड ने एक रन और मोहम्मद नबी चार रन बनाकर नाबाद रहे। 

रोहित ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मैच में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 63 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत नहीं दिला सके। चेन्नई के लिए इस मैच में मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
11:10 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई को लगा छठा झटका

मुंबई को छठा झटका पथिराना ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को क्लीन बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा 86 रन और मोहम्मद नबी बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हैं। टीम को जीत के लिए 13 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।
11:04 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई को पांचवां झटका टिम डेविड के रूप में लगा। वह दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाने में कामयाब हुए। फिलहाल रोहित शर्मा और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 53 रन की जरूरत है।
10:54 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई को लगा चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। वह छह गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके। मुंबई के हाथ से ये मैच फिसलता दिख रहा है। टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 73 रनों की जरूरत है।
10:45 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : पथिराना ने मुंबई को दिया तीसरा झटका

मुंबई ने तिलक वर्मा को तीसरा झटका दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को 130 रन के स्कोर पर आउट किया। युवा बल्लेबाज ने पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 60 रन की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं।
10:39 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 124/2

मुंबई इंडियंस 207 रन के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। रोहित शर्मा 75 रन और तिलक वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 124/2 है।
10:20 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : रोहित ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का पहला अर्धशतक लगा दिया है। अब तक उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकल चुके हैं। यह उनके आईपीएल करियर का 43वां पचासा है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 81/2 है।
10:16 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : सूर्या बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

मुंबई को दूसरा झटका भी पथिराना ने ही दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बाउंड्री पर खड़े रहमान ने शानदार कैच पकड़ा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं।
10:12 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहला झटका मथीशा पथिराना ने दिया। उन्होंने 70 रन के स्कोर पर ईशान किशन को आउट किया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 47 रन बनाकर मौजूद हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। 
10:07 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : पॉवरप्ले में मुंबई की आक्रामक शुरुआत

पॉवरप्ले खत्म हो चुका है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच छह ओवर में  63 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 83 गेंदों में 143 रन की जरूरत है।
09:47 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई की पारी शुरू हुई

चेन्नई द्वारा दिए गए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 25/0 है।
09:23 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : चेन्नई ने मुंबई को थमाया 207 रन का लक्ष्य

आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, रचिन रवींद्र भी 21 रन बना सके। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए दुबे और गायकवाड़ के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसे हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने सीएसके के कप्तान को 150 रन के स्कोर पर आउट किया। ऋतुराज ने इस मैच में 40 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। टीम को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर लौटे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पांड्या ने उन्हें नबी के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा। फैंस धोनी को मैदान पर देखकर गद-गद हो गए। इस मैच में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि गेराल्ड और गोपाल को एक-एक सफलता मिली।
08:55 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : चेन्नई को लगा तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को निशाना बनाया। वह 69 रन बनाकर लौटे। तीसरे विकेट के लिए कप्तान ने शिवम दुबे के साथ 90 रन की विशाल साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेरिल मिचेल उतरे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 151/3 है।
08:52 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : शिवम दुबे ने ठोका पचासा

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 28 गेंदों में लगाया है। अब तक उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकल चुके हैं। फिलहाल उनका साथ ऋतुराज गायवाड़ दे रहे हैं। 
08:38 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : गायकवाड़ ने जड़ा पचासा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जोरदार अर्धशतक लगाया है। 33 गेंदों में उनके बल्ले से यह पचासा आया। शिवम दुबे भी जबरदस्त फॉर्म में नजर  रहे हैं। वह 27 रन बना चुके हैं और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 110/2 है।
08:22 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/2

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 80/2 है। फिलहाल गायकवाड़ 36 रन और दुबे 19 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
08:12 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : रचिन रवींद्र 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका श्रेयस गोपाल ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रचिन रवींद्र को निशाना बनाया। सलामी बल्लेबाज स मुकाबले में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं।
08:01 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : पॉवरप्ले समाप्त हुआ, चेन्नई का स्कोर 48/1

पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। चेन्नई ने एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो सिर्फ पांच रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर रचिन रवींद्र 12 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 29 रन बनाकर डटे हैं। पारी का सातवां ओवर मोहम्मद नबी फेंकने के लिए आए हैं।
07:39 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : चेन्नई का पहला विकेट गिरा

चेन्नई को पहला झटका गेराल्ड कोएत्जी ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को शिकार बनाया। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए अनुभवी बल्लेबाज सिर्फ पांच रन बना सके। हार्दिक पांड्या ने उनका कैच पकड़ा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं। दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 9/1
07:32 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : चेन्नई की पारी शुरू हुई

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र आए हैं। सीएसके ने अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रहाणे को मौका मिला है। पारी का पहला ओवर मोहम्मद नबी ने फेंका। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने छह रन चुराए।

Leave Comments

Top