MP Board 10th-12th Result 2024: मप्र बोर्ड 10वीं का परिणाम 58.10 प्रतिशत और 12वीं का 64.49 प्रतिशत रहा

पिछले साल के मुकाबले 10वीं में 5.19 प्रतिशत परिणाम गिरा,जबकि 12वीं में 9.21 प्रतिशत अधिक रहा

By Anjali rai Edited By: Lalit Katariya Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 07:41 PM (IST) Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 07:44 PM (IST

HighLights

  1. हाईस्कूल व हायर सेकंडरी में नरसिंहपुर जिला टाप पर
  2. इस वर्ष 10वीं में 61.88 प्रतिशत छात्राएं और 54.35 छात्र पास हुए हैं
  3. मेधावी सूची में कुल 82 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को शाम चार बजे घोषित हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने सिंगल क्लिक से परिणाम जारी किया। 10वीं में 8.21 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसका 58.10 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं पिछले साल 63.29 प्रतिशत रहा था, यानी 5.19 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं 12वीं में 6.24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 64.49 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 55.28 प्रतिशत रहा था।यानी 9.21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।हर बार की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं में बेटियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर परचम लहराया है।इस वर्ष 10वीं में 61.88 प्रतिशत छात्राएं और 54.35 छात्र पास हुए हैं, जबकि राज्य स्तरीय टाप टेन मेधावी सूची में कुल 82 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। उधर, 12वीं में 68.43 प्रतिशत छात्राएं और 60.55 प्रतशित छात्र पास हुए हैं।वहीं राज्य स्तरीय मेधावी सूची में 132 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है।

 
 
 
 
Ads by Jagran.TV
 
 

10वीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंक लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।वहीं कटनी की रेखा रेबारी,आगरमालवा की इश्मिता तोमर व रीवा की स्नेहा पटेल ने 493 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान और सतना के सौरभ सिंह ने तीसरा स्थान पाया है।वहीं 12वीं के कला संकाय में शाजापुर के जयंत यादव 487 अंक लाकर टापर बने हैं।विज्ञान (गणित) समूह में रीवा की अंशिका मिश्रा 493 अंक, जीव विज्ञान समूह में सिवनी की सना अंजुम ने 487 अंक लाकर राज्य स्तरीय मेधावी सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है।वाणिज्य समूह में विदिशा की मुस्कान दांगी ने 493 अंक लाकर प्रथम स्थान पाया है।

हाईस्कूल व हायर सेकंडरी में नरसिंहपुर जिला टाप पर

इस बार छोटे जिलों का परिणाम अच्छा रहा है।हाईस्कूल में जिला नरसिंहपुर 80.51 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान पर और जिला आलीराजपुर 71.23 फीसद के साथ द्वितीय स्थान और बालाघाट 71.04 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं हायर सेकंडरी में सर्वाधिक पास का प्रतिशत नरसिंहपुर जिले का 81.53 प्रतिशत रहा है, जबकि दूसरा पास प्रतिशत नीमच का 77 प्रतिशत रहा है।

तीन साल का परिणाम(प्रतिशत)

वर्ष -10वीं -12वीं

2024 -58.10 प्रतिशत -64.49 प्रतिशत

2023-63.29 प्रतिशत -55.28 प्रतिशत

2022-59.54 प्रतिशत -72.72 प्रतिशत

10वीं के टाप तीन स्थान की सूची

अनुष्का अग्रवाल-495-पहला

रेखा रेबारी -493- दूसरा

इश्मिता तोमर-493-दूसरा

स्नेहा पटेल-493-दूसरा

सौरभ सिंह -492-तीसरा

सौम्या सिंह-491-चौथा

जोयल रघुवंशी-491-चौथा

अंकिता उरमलिया-491-चौथा

खुशबू कुमारी-491 -चौथा

बारहवीं के टापर की सूची

अंशिका मिश्रा(विज्ञान संकाय)-493-पहला

सना अंजुम खान(विज्ञान संकाय)-487-पहला

जयंत यादव(कला संकाय)-487- पहला

कुलदीप मेवाड़ा(कला संकाय)-486- दूसरा

निशा भारती(कला संकाय)-484- दूसरा

मुस्कान दांगी (वाणिज्य) -493-पहला

गरिमा जैन (वाणिज्य) - 482- दूसरा

गौरी जैसवाल (वाणिज्य) -482 - दूसरा

दिया कोटवानी(वाणिज्य) -482-दूसरा

फाल्गुनी पवार (वाणिज्य)- 481-तीसरा

इनका कहना है

इस बार रिजल्ट में 10वीं में 5.19 प्रतिशत की गिरावट, जबकि 12वीं में 9.21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।10वीं के परिणाम में गिरावट की समीक्षा की जाएगी, ताकि सुधार किया जा सके।

                                                                                               रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव,स्कूल शिक्षा


Leave Comments

Top