MP Board 10th Toppers List 2024: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने किया टाप, यहां देखें टापर्स की लिस्ट

MPBSE 10th Topperes List 2024: कटनी की रेखा रेबारी, आगर मालवा की इश्मिता तोमर और रीवा की स्नेहा पटेल तीनों ही 493 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं।

By Prashant Pandey Edited By: Prashant Pandey Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 04:34 PM (IST) Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 08:49 PM (IST
  1. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बुधवार को हुआ जारी।
  2. मेेरिट लिस्ट में छात्राओं ने मारी बाजी।
  3. टाप 10 की लिस्ट में 82 छात्र-छात्राएं।

MPBSE 10th Topperes List 2024: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिसमें मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ प्रदेश में टाप किया है। कटनी की रेखा रेबारी, आगर मालवा की इश्मिता तोमर और रीवा की स्नेहा पटेल तीनों ही 493 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। सतना के सौरभ सिंह ने चौथा 492 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रीवा की सौम्या सिंह, विदिशा की जोयल रघुवंशी, जबलपुर की अंकिता उमरलिया और मंडला की खुशबू कुमारी चारों ने 491 अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया

अनुष्का का लक्ष्य है सिविल से

कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडला की नैनपुर निवासी अनुष्का पुत्री जयप्रकाश अग्रवाल सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। नैनपुर के ज्ञान ज्योति स्कूल की छात्रा ने गणित और विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनुष्का ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। अनुष्का को उम्मीद से अधिक मिला इस बात की खुशी है। पिता जयप्रकाश अग्रवाल गल्ला व्यापारी और मां हर्षिता अग्रवाल गृहिणी हैं। वे आगे गणित-विज्ञान लेकर पढ़ाई करेंगी।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image


Leave Comments

Top