PM Modi Khargone Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को मध्य प्रदेश के खरगोन में करेंगे सभा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को खंडवा एवं बड़वानी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey Publish Date: Sun, 28 Apr 2024 09:39 PM (IST) Updated Date: Sun, 28 Apr 2024 11:00 PM (IST)

HighLights

  1. खरगोन सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है।
  2. खरगोन के नवग्रह मैदान पर प्रधानमंत्री की सभा होगी।
  3. इस सीट पर भाजपा ने गजेंन्द्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

PM Modi Khargone Visit: नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को खरगोन आएंगे। वे यहां खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि खरगोन सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। खरगोन के नवग्रह मैदान पर प्रधानमंत्री की सभा होगी। रविवार शाम करीब 6.30 बजे सभास्थल पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार द्वारा भूमिपूजन किया गया।

मालवांचल में भाजपा की पहली सभा 30 को

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को खंडवा एवं बड़वानी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। मालवांचल में भाजपा की यह पहली सभा है। यहां 13 अप्रैल को मतदान होना है। राजनाथ सिंह दोपहर 12.50 बजे खंडवा लोकसभा सीट के मांधाता विधानससभा के पुनासा में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.20 बजे खरगोन लोकसभा क्षेत्र के बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के ग्राम टिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। मालवांचल में कांग्रेस के किसी नेता की भी अभी सभा नहीं हुई है।

naidunia_image

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह सवा दस बजे अमेठी के गौरीगंज पहुंचकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की नामांकन रैली में भाग लेंगे। इसके बाद झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अमेठी में भाजपा कार्यालय से रोड शो करते हुए रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पहुंचेंगे। इसके पहले आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा दो बजे वे झारखंड के रांची पहुंचकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में पार्टी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। साढ़े चार बजे रांची स्थित भाजपा कार्यालय के मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।


Leave Comments

Top