मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से किया संपर्क, आयुष्मान कार्ड के भरवाए फार्म

मतदाता को बता रहे मोदी की गारंटी
भोपाल। प्रदेश में मदतान कम होने के चलते भाजपा एक बार फिर मतदाता से सीधा संपर्क करने में जुट गई है। इसके चलते आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी में बुजुर्गों के बीच शास्त्री नगर पहुंचे। 70 साल से ज्यादा उम्र वालों को भाजपा के संकल्प पत्र की बातें बताएंगे। मुख्यमंत्री संपर्क अभियान में बुजुर्गों को (संकल्प पत्र) आयुष्मान लाभ विस्तार का फॉर्म भरवाएं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक किसी भी जाति आयु और से वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। मोदी की जो गारंटी मिली है उसके फॉर्म भरवाने की शुरुआत हो रही है। सब मिलकर ये अभियान चला रहे हैं। लगभग 40 लाख बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। हम ये फॉर्म भरकर मोदी की गारंटी का हिस्सा बनेंगे। हमारी सरकार ने इसमें एयर एंबुलेंस की भी सुविधा दी है। बीमारी में मदद देना रामबाण है। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं हुआ जिसने यह सुविधा दी है। अगले 2 चरणों में 29 पार के संकल्प को पूरा करने की अपील मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने सभी से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश डबल इंजन की सरकार में तेजी से बहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 70 वर्ष से अधिक के हर बुजुर्ग को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को सिद्ध करने में मध्यप्रदेश भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। आज भोपाल में 70 प्लस वर्ष बुजुर्गों के आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान में ’आयुष्मान कार्ड’ फार्म भरवाए और अधिक से अधिक नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।
दिग्विजय की बंटाधार सरकार को नहीं भूली जनता
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। सीएम मोहन ने कहा कि अमित शाह ने डंके की चोट पर अपनी बातें रखी हैं। दिग्विजय सिंह के बारे में जनता सब जानती है। दिग्विजय सिंह की बंटाधार सरकार को जनता भूली नहीं है। झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना दिग्विजय सिंह की आदत है। 7 मई को प्रदेश की जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों में अरविंद केजरीवाल की बुराई करते रहे हैं। चुनाव के लिए अब उनका समर्थन ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिस ढंग से अमित शाह के बारे में हल्की बात कही मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दिग्विजय माफी मांगेंगे। क्या नहीं कहा? पाकिस्तान के आतंकवादियों को ’जी’ कहा। जिन्होंने देशद्रोही का रोल अदा किया। 1992 में हुई घटना में आपने कहा था कि मंदिर का सवाल नहीं है। इन्होंने ढांचा तोड़ा इसका दुःख हुआ था। आप तो इस बात को लेकर के भारत से माफी मांगें, मध्यप्रदेश से माफ़ी मांगें।

Leave Comments

Top