मांगे नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

भोपाल। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चिकालीन हड़ाताल पर चले जाएंगे और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे।
संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को रखा और चेतावनी दी कि यदि 21 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 22 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव हड़ताल की जाएगी।  संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 32 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी सपोर्ट स्टाफ, वार्ड बाय, आया, सुरक्षाकर्मी, डाटा एंट्री आपरेटर आदि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारी पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्य कर चुके हैं। कई जिलों में कर्मचारियों को 5-6 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। इसके साथ ही वेतन में निर्धारित श्रमिक दरों की अनदेखी की जा रही है और कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें सामने आई हैं। संघ ने मांग की है कि इस घोटाले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave Comments

Top