न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 20 Sep 2025 09:04 PM IST
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं कि लोकतंत्र ठीक से नहीं चल रहा है। राहुल कह रहे हैं कि चुनाव आयोग ठीक से काम नहीं कर रहा है। यह भी कह रहे हैं कि चुनाव आयुक्त को लगातार इस तरीके की चिट्ठियां भेजी जा रही थीं कि आप गलत कर रहे हैं। इसके बावजूद भी वह उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी हाइड्रोजन बम की बात कर रहे थे। जो बयान राहुल गांधी दे रहे हैं उनमें कितना दम है? क्या ये सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है? यह और इस तरीके के तमाम सवालों पर इस हफ्ते 'खबरों के खिलाड़ी' में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और अवधेश कुमार मौजूद रहे।