India-US Trade Deal: अमेरिका ने व्यापार समझौते की क्यों बदली शर्तें? MEA की ओर से आई अहम प्रतिक्रिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 12 Feb 2026 04:16 PM I

अमेरिका द्वारा जारी संशोधित इंडिया-यूएस ट्रेड फ्रेमवर्क फैक्टशीट पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि बदलाव 7 फरवरी 2026 के संयुक्त वक्तव्य के अनुरूप हैं। इसके साथ ही प्रवक्ता ने बताया प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। 

India-US Interim Trade Agreement Framework MEA Clarifies on Updated US Factsheet and other details
 
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : Amar Ujala Graphi

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। अमेरिका द्वारा जारी संशोधित इंडिया-यूएस ट्रेड फ्रेमवर्क फैक्टशीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी दस्तावेज में किए गए बदलाव दोनों देशों के बीच बनी साझा समझ के अनुरूप हैं।


Leave Comments

Top