जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नुनसर पाटन स्थित ग्राम सिमरिया में तनु नामक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी व उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक फरार आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
इस संबंध में एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि तिलवारा निवासी तनु चक्रवर्ती उम्र 18 वर्ष के योगेश उर्फ ईशु गौंड़ से प्रेम संबंध रहे. वह ईशु से शादी करना चाहती थी,जिसके चलते तनु शादी के लिए बार बार उस पर दबाव बना रही थी. लेकिन वह तनु चक्रवर्ती से शादी नहीं करना चाहता था. ईशु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तनु की हत्या करने की साजिश रच ली. साजिश के चलते ईशु ने वैलेंटाइन डे पर उसने तनु चक्रवर्ती को मिलने बुलाया था. तनु चक्रवर्ती की सहेली की शादी थी जिसमें शामिल होने का बहाना लेकर तनु चक्रवर्ती उससे मिलने आई. वह अपने 03 साथिय़ों के साथ तनु चक्रवर्ती का इंतजार में था, जैसे ही तनु पहुंची तो फिर अपनी टू व्हीलर से तनु चक्रवर्ती को सिमरिया एमएम स्कूल के पास पहुंचा.
जहां पर उसके तीन दोस्त भी पहुंच गए. जहां पर पुन: शादी की बात को लेकर उसके एवं तनु चक्रवर्ती के बीच वाद विवाद हुआ तो उसने अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर तनु चक्रवर्ती का गला दबाकर एवं सिर चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन ग्रामीणों ने नहीं पहचाना. इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो को प्रसारित किया, जिसपर परिजन पहुंचे और कपड़ों से तनु की पहचान की. परिजनों ने मामले में ईशु उर्फ योगेश पर संदेह व्यक्त किया, जिसपर पुलिस ने योगेश को हिरासत मं लेकर पूछताछ की तो उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार लिया. प्रकरण में पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ ईशु गौंड के अन्य 02 साथी पंकज बर्मन एवं राजा उर्फ अंकित श्रीवास को भी अभिरक्षा में लिया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-योगेश उर्फ ईशु पिता दामोदर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी शाहनाला तिलवारा
-पंकज पिता प्रकाश बर्मन उम्र 21 वर्ष निवासी घाना तिलवारा
-अंकित उर्फ राजा पिता संतोष उम्र 24 वर्ष निवासी अम्बेडकर चौक परसवाडा संजीवनी नगर