बिहार में राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला तय - फोटो : अमर उजाल
विस्तार
16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। देशभर में राज्यसभा की कुल 37 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनके लिए महाराष्ट्र से लेकर असम और तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक की राज्यसभा सीटें हैं। हालांकि, बिहार में हुए एक हालिया घटनाक्रम ने इन चुनावों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। दरअसल, बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसद के उच्च सदन के चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर राज्यसभा में चुनाव कैसे होता है? बिहार से कितनी सीटें दांव पर हैं? इन सीटों पर नीतीश कुमार के अलावा कौन-कौन दावेदारी ठोक रहा है? राज्यसभा सीट जीतने के लिए क्या समीकरण है? आइये जानते हैं...