भोपाल में गुरुनानक जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सजे गुरुद्वारे,हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 05 Nov 2025 06:13 PM IST

भोपाल में गुरुनानक जयंती पर बुधवार को शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेका और गुरुनानक देव जी के उपदेशों को याद किय

हमीदिया रोड गुरुद्वारे में सबसे बड़ा लंगर
गुरुपर्व के अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन किया जा रहा है। सबसे बड़ा लंगर हमीदिया रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा किया जा रहा है, जहां लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया गया है। विभिन्न गुरुद्वारों में बन रही रोटियां और अन्य व्यंजन मुख्य स्थल पर पहुंचाए गए हैं। लंगर में करीब 35 से 40 क्विंटल खाद्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिसे सैकड़ों सेवादारों की टीम तैयार कर रही है।
 शबद-कीर्तन और दीवान
शहर के अन्य गुरुद्वारों अरेरा कॉलोनी और पिपलानी में भी शबद-कीर्तन, दीवान और अरदास के कार्यक्रम दिनभर चलते रहेंगे। सुबह प्रभात फेरी के साथ श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है। गुरुद्वारों में नितनेम और भजन-कीर्तन के कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के उपदेशों का स्मरण कर रहे हैं।
गुरुनानक देव के संदेशों से प्रेरित सेवा की भावना
गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से समानता, मानवता और सेवा भाव का संदेश दिया था। उन्होंने ही लंगर की परंपरा की शुरुआत की थी, जो आज भी सिख समुदाय की सेवा भावना की मिसाल नी हुई है।प्रकाश पर्व के इस अवसर पर श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों में भी हिस्सा ले रहे हैं।

Leave Comments

Top