कांग्रेस में दो नए सह प्रभारियों की नियुक्ति

भोपाल। कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत कई राज्यों में नए सचिवों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस को दो नए सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने राजस्थान से सांसद संजना जाटव और उषा नायडू को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया है।  मध्यप्रदेश से हिना कांवरे को एआईसीसी सचिव बनाया गया है। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। राजस्थान के भरतपुर से सांसद संजना जाटव को मध्यप्रदेश का सचिव बनाकर भेजा गया है। संजना जाटव प्रदेश में युवा और महिला कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगी। वहीं, उषा नायडू को भी सह प्रभारी बनाते हुए संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave Comments

Top