PM Modi on Women Quota: पीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती; महिला आरक्षण का विरोध विपक्ष का पाप, सजा जरूर मिलेगी

का पाप, सजा जरूर मिलेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 08:51 PM IST

पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी पार्टियों का आचरण नारी शक्ति के प्रति उनकी नफरत को दिखाता है। महिलाएं इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से जरूर लेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण को रोकने के लिए झूठ और षडयंत्र का सहारा लिया।

pm modi on women reservation bill attack on opposition
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। महिला आरक्षण बिल को लेकर शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि संसद में विपक्ष का व्यवहार महज शोर-शराबा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के आत्मसम्मान पर गहरी चोट थी। उन्होंने कहा कि नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।

Leave Comments

Top