'ये भ्रूण हत्या के गुनहगार': पीएम मोदी का चार दलों पर निशाना, दो चुनावी राज्यों का जिक्र, यूपी का भी लिया नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 09:22 PM IS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात 8:30 बजे जब राष्ट्र को संबोधित करने आए, तब उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पारित नहीं होने पर चार दलों पर खास तौर पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इसमें शामिल थी और कांग्रेस यह भी नहीं चाहती कि क्षेत्रीय दल आगे बढ़ें। जानिए उन्होंने और क्या कहा...
 

PM Narendra Modi Attack on Opposition  Womens Reservation Bill
 
पीएम मोदी महिला आरक्षण के विरोध के लिए विपक्ष पर बरसे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों का क्षमाप्रार्थी हूं। हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है, लेकिन कुछ लोगों के लिए जब दल हित देश हित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति और देश को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है।' उन्होंने चार दलों- कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा पर विशेषकर निशाना साधा। इसी के साथ द्रमुक को आड़े हाथ लेते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल का जिक्र किया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।

Leave Comments

Top