श्री गोविंद काकाणी और श्री प्रवीण सोनी बने उपाध्यक्ष
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 29, 2026, 19:59 IST
श्री मनोहर पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग से जारी आदेश में श्री गोविंद काकाणी और श्री प्रवीण सोनी को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आदेश में रतलाम विकास प्राधिकरण के सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी है। इनमें श्री राजेन्द्र सिंह गोयल, श्री राजेन्द्र मौर्य, श्री धीरज व्यास, श्रीमती राखी व्यास और श्रीमती किरण महावर के नाम शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है।
शिवम शुक्ल