मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने गांव-गांव पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भोपाल। केंद्र में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून को विश्व योग दिवस तक चलेगा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में 12 वर्ष को अभियान के रूप में मनाने की तैयारी को लेकर बैठक की गई। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी-जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनी लगाई जाएगी और जनसंपर्क भी किया जाएगा। प्राकृतिक खेती, योग व अन्य प्रकल्पों पर चर्चा करेंगे। अभियान के दौरान सांसद अपनी लोकसभा-विधानसभा व प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा के हर मंडल में पूरा एक दिन बिताना होगा।
सार्वजनिक परिवहन से पहुंचेंगे
इस दौरान वीआईपी कल्चर यानि वाहनों के काफिलों के बजाय सार्वजनिक परिवहन से जनता के बीच पहुंचना होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में मंत्री विश्वास सारंग मंत्री कृष्णा गौर विधायक रामेश्वर शर्मा विधायक सबनानी महापौर मालती राय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


Leave Comments

Top