त्विषा शर्मा मौत मामला... आखिरी दौर में पहुंची CBI की जांच, दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मॉडल अभिनेत्री त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआइ जांच अंतिम दौर में पहुंच रही है। सीबीआइ का ध्यान तथ्यों, बयान और ...और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 10:08:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 10:08:47 PM (IST)
त्विषा शर्मा मौत मामला... आखिरी दौर में पहुंची CBI की जांच, दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

त्विषा शर्मा मौत मामला

HighLights

  1. त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई जांच अंतिम दौर में, एम्स की रिपोर्ट का इंतजार
  2. बिना पंचनामा बेल्ट जब्त कर कार में घूमता रहा एसआई, लापरवाही हुई साबित
  3. मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी और एम्स के डॉक्टरों के बयान दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मॉडल अभिनेत्री त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआइ जांच अंतिम दौर में पहुंच रही है। सीबीआइ का ध्यान तथ्यों, बयान और दस्तावेजों पर विशेषज्ञ राय लेकर चार्जशीट बनाने पर है। हालांकि चार्जशीट को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय एजेंसी को दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों द्वारा किए गए त्विषा के दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। चार्जशीट दाखिल करने के लिए केवल तीन सप्ताह का समय है।

जांच में सीबीआइ ने एम्स भोपाल में शव परीक्षण करने वाले चिकित्सकों का बयान भी लिया है। उनसे शव लाए जाने की परिस्थितियों, शरीर पर निशानों और परीक्षण के दौरान उनकी विशेषज्ञता के संदर्भ से घटना कैसे हुई होगी, इस बारे में जाना गया है। इसके साथ ही मनोचिकित्सक डा. सत्यकांत त्रिवेदी के बयान दर्ज करने की कार्रवाई भी पूरी कर ली है। डा. त्रिवेदी ने त्विषा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एजेंसी से साझा की हैं।

मनोचिकित्सक द्वारा त्विषा के उपचार की जानकारी आरोपित सास सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह और पति अधिवक्ता समर्थ सिंह ने पुलिस व सीबीआइ को दी थी। बताया जा रहा है कि एजेंसी किसी भी जल्दबाजी के बजाय साक्ष्यों की सटीकता को प्राथमिकता दे रही है। बता दें कि त्विषा शर्मा की मौत 12 मई को उसकी कटारा हिल्स स्थित ससुराल में हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। लापरवाही और आरोपितों के पक्ष में झुके होने का आरोप लगने के बाद जांच सीबीआइ को सौंपी गई।

शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई

मामले की शुरुआती जांच में भोपाल के कटारा हिल्स थाना पुलिस की लापरवाही साबित हो गई है। सामने आया है कि जांच के लिए 13 मई को त्विषा की ससुराल पहुंचे एसआइ दिनेश शर्मा ने बिना पंचनामा के वह लिगेचर बेल्ट जब्त किया, जिससे कथित रूप से फंदा बनाया गया था। वह बेल्ट भी एसआइ तीन दिनों तक अपनी निजी कार में लेकर घूमता रहा। बवाल मचने पर उसे डॉक्टरों को सौंपा।

ऐसे में एसआइ की भूमिका की जांच के लिए पुलिस आयुक्त ने मिसरोद एसीपी डा. रजनीश कश्यप को जांच दी थी। एसीपी ने पुलिस आयुक्त को दी जांच रिपोर्ट में एसआइ की लापरवाही का जिक्र किया है।


Leave Comments

Top