
तेजस्विन शंकर - फोटो : AN
विस्तार
भारत के स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में 7976 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले किसी भी भारतीय पुरुष एथलीट ने राष्ट्रमंडल खेलों के डेकाथलॉन में पोडियम तक पहुंचने का कारनामा नहीं किया था।
स्वर्ण पदक ग्रेनाडा के लिंडन विक्टर ने 8096 अंकों के साथ जीता, जबकि कनाडा के अनुभवी एथलीट डेमियन वार्नर 8036 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तेजस्विन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के पीछे तीसरे स्थान पर रहे और भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक सुनिश्चित किया