Ashleigh Gardner: जॉर्जिया संग अफेयर के आरोपों पर गार्डनर ने तोड़ी चुप्पी, समलैंगिक पत्नी को लेकर कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Aug 2026 03:01 PM IST

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने पत्नी मोनिका राइट से अलगाव और उनसे जुड़े आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। राइट ने गार्डनर पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। गार्डनर ने इसे निजी मामला बताते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के समर्थन के लिए आभार जताया है।

Ashleigh Gardner Breaks Silence on Separation and Affair Claims, Thanks Cricket Australia for Support

गार्डनर और मोनिका - फोटो : Instagra

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर आखिरकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रहे विवाद पर सामने आई हैं। गार्डनर की पत्नी मोनिका राइट से अलगाव के बाद राइट ने उन पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गार्डनर की उपकप्तानी पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अब गार्डनर ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। इस पूरे विवाद के बीच गार्डनर ने फिलहाल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत दिया है और कहा है कि वह आने वाले सत्र में टीम में लीडरशिप रोल निभाने के लिए तैयार हैं।

Ashleigh Gardner Breaks Silence on Separation and Affair Claims, Thanks Cricket Australia for Support

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट - फोटो : Instagram
'रिश्ते की स्थिति को लेकर जवाब देना जरूरी था'
गार्डनर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट से उनका अलगाव निजी मामला है, लेकिन टीम की उपकप्तान होने के कारण अपनी मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर जवाब देना जरूरी था। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड की ओर से मिले समर्थन के लिए आभार जताया।

गार्डनर ने कहा, 'मेरी पत्नी से अलगाव एक निजी मामला है, लेकिन मैं समझती हूं कि टीम की उपकप्तान होने के कारण मेरी मौजूदा रिश्ते की स्थिति को संबोधित करना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए जरूरी था। मैं आभारी हूं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड ने मेरी नेतृत्व की भूमिका को जारी रखने का समर्थन किया है। मैं आने वाले सत्र में एक मजबूत नेता की भूमिका निभाने और अपनी टीम की साथी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ संभव समर्थन देने के लिए उत्सुक हूं।'

Ashleigh Gardner Breaks Silence on Separation and Affair Claims, Thanks Cricket Australia for Support

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट - फोटो : Instagram
'मोनिका के साथ बिताए समय के लिए आभारी हूं'
गार्डनर ने अपने बयान में मोनिका राइट के साथ बिताए समय का भी जिक्र किया। उन्होंने इस रिश्ते से जुड़े दर्द के लिए खेद जताते हुए राइट के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'मैं मोनिका के साथ बिताए समय के लिए आभारी हूं और इससे उन्हें जो दर्द हुआ है, उसके लिए मुझे खेद है। मैं भविष्य में उनके लिए सिर्फ खुशी और सफलता की कामना करती हूं।' गार्डनर ने यह भी साफ कर दिया कि फिलहाल वह इस मामले पर कोई और सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगी। उन्होंने संबंधित लोगों की निजता का सम्मान करने की अपील की।

Latest and Breaking News on NDTV

Ashleigh Gardner Breaks Silence on Separation and Affair Claims, Thanks Cricket Australia for Support

जॉर्जिया वॉल - फोटो : ICC
राइट ने उठाए थे गार्डनर की उपकप्तानी पर सवाल
इससे पहले मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सवाल किया था कि गार्डनर के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन्हें नेतृत्व की भूमिका में क्यों बरकरार रखा गया। राइट ने गार्डनर पर जॉर्जिया वोल के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था।

राइट ने कहा था, 'मेरा मानना है कि अगर आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का विशेषाधिकार मिलता है और आपको एक रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है, तो आपके ऊपर खुद को उच्च नैतिक मानकों के अनुरूप रखने की जिम्मेदारी होती है। मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सार्वजनिक रूप से कुछ क्यों नहीं कहा।'

Ashleigh Gardner Breaks Silence on Separation and Affair Claims, Thanks Cricket Australia for Support

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट - फोटो : Instagram
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया निजी मामला
विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी प्रतिक्रिया दी। बोर्ड ने कहा कि उसकी वर्कप्लेस पॉलिसी के तहत टीम और उसके वर्कप्लेस के बीच संबंधों को उचित तरीके से मैनेज किया जाता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह सुनिश्चित करता है कि हमारे कार्यबल के भीतर सभी रिश्ते 'रिस्पेक्ट एट वर्क' नीति के अनुरूप हों। इसमें नेतृत्व की जिम्मेदारियों को समर्थन देने और टीम की प्रक्रियाओं की अखंडता बनाए रखने के लिए उचित हितों के टकराव के प्रबंधन की व्यवस्था करना भी शामिल है।'

Leave Comments

Top