भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह भोपाल से रवाना होकर खजुराहो पहुंचेंगे और इसके बाद टीकमगढ़ जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे एडीजी इंटेलिजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद 10:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे और 10:35 बजे एयरपोर्ट खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
खजुराहो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ जाएंगे। दोपहर करीब 12:10 बजे जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ पहुंचकर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम तखा, झांसी रोड में स्थानीय कार्यक्रम तथा नगर पालिका टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में उद्यम संवाद, बैठक और समाधान ऑनलाइन बैठक प्रमुख रूप से शामिल हैं।