अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 6 सितम्बर, रविवार को आयोजित होगी

क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा के विजेताओं को पुरूस्कृत करेगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन
- राष्ट्रीय स्तर की ऑन लाइन परीक्षा में रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
रतलाम, 5 सितम्बर।
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 6 सितम्बर, रविवार को होगा। इस ऑनलाइन परीक्षा में रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी सहभागिता करेंगे। परीक्षा प्रातः 5ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक होगी। इसमें परीक्षार्थी को 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पुरूस्कृत किया जाएगा।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीडा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से अपने परिवारजनों के साथ सामूहिक रूप से क्रीड़ा भारती की वेबसाइड लिंक https://kreedabharatikgp.org पर अपने मोबाईल पर टेक्सट मैसेज के माध्यम से प्राप्त आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का एक, द्वितीय 50-50 हजार रुपए के दो और तृतीय 25-25 हजार के छः पुरस्कार रखे गए है। इसके अतिरिक्त चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार के कुल ग्यारह विजेताओं को मिलेंगे।

 
 

Leave Comments

Top