
ब्रिक्स 2026 की ताकतवर तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भारत का दबदबा आज एक नई ऊंचाई को छू रहा है। ब्रिक्स 2026 के भव्य आयोजन के दौरान सामने आई तस्वीरों ने पूरी दुनिया को यह साफ संदेश दे दिया है कि वैश्विक मामलों में अब भारत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के राष्ट्रप्रमुख भारतीय नेतृत्व के इर्द-गिर्द खड़े होकर जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ चर्चा करते दिखाई दिए, वह भारत की बढ़ती कूटनीतिक शक्ति का सीधा प्रमाण है।