सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति

समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति
परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृति
उज्जैन की चितावद वृहद सिंचाई परियोजना की निरंतरता के लिए 1 हजार 846 करोड़ रूपये की स्वीकृति
सिंगरौली की गौंड वृहद सिंचाई परियोजना की निरंतरता के लिए 749 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अशोकनगर की चंदेरी माईक्रो सिंचाई परियोजना की निरंतरता के लिए 11 करोड़ रूपये की स्वीकृति
उद्यानिकी विभाग की 8 योजनाओं की निरंतरता के लिए 491 करोड़ रुपये की स्वीकृति
मैहर, मऊगंज एवं पांदुर्णा जिलों में खनिज के जिला कार्यालय स्थापना के लिए 21 नवीन पदों की स्वीकृति
अनूपपुर और शहडोल में उन्नयित 4 हाई स्कूल के लिए 36 नियमित पदों की स्वीकृति
लाड़ली बहना को रक्षा बंधन पर 250 रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान किये जाने के निर्णय का अनुसमर्थन
रबी विपणन वर्ष 2024-25 के खाद्यान्न साख-सीमा ऋण की शेष राशि के भुगतान के लिए ब्याज मुक्त ऋण की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय


Leave Comments

Top