भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के साथ में “फिट इंडिया मूवमेंट” को बढ़ावा दे रहा है। यह एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के बीच फिटनेस एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में भारतीय खेल प्राधिकरण, भोपाल, क्षेत्रीय केंद्र, ने रविवार, 20 सितंबर को SAI क्षेत्रीय केंद्र परिसर में प्रातः 6:30 बजे से “सन्डे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य देशभर में "Sundays on Cycle" अभियान से नागरिकों को साइकिल चलाने तथा अपनी दैनिक दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान में खिलाड़ियों, युवाओं, सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा आम नागरिकों सहित समाज के विभित्र वर्गों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की जाती है।
***
(रिलीज़ आईडी: 2312507) आगंतुक पटल : 9