11:05 PM, 08-Oct-2026
मेरा नान्या मुझे छोड़कर चला गया: अनिल कपूर
अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और नाना को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वह उन्हें जिंदगी में, सेट पर, फोन पर और बड़े पर्दे पर बहुत याद करेंगे।
10:56 PM, 08-Oct-2026
पंचतत्व में विलीन हुए नाना
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी श्रद्धांजलि दी।
10:37 PM, 08-Oct-2026
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत राज्य सरकार के कई मंत्री नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे। सभी ने अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
10:19 PM, 08-Oct-2026
राजकीय सम्मान से हो रहा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार - फोटो : एएनआई
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया।
09:59 PM, 08-Oct-2026
‘गदर 3’ में काम करना चाहते थे नाना
फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नाना पाटेकर से उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की थी। नाना पाटेकर ने उनसे खास तौर पर ‘गदर 3’ में अपने लिए एक किरदार लिखने को कहा था।
अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच ‘गदर 3’ और ‘अर्जुन नागा’ को लेकर बातचीत हुई थी। नाना उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। दोनों मिलकर ‘गदर 3’ में नाना के किरदार पर काम भी कर रहे थे। इसके अलावा अनिल शर्मा जल्द ही उन्हें ‘अर्जुन नागा’ की कहानी भी सुनाने वाले थे।
नाना को याद करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह बेहद भावुक पल है। उन्होंने नाना को अपने बड़े भाई जैसा बताया। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बहुत समझदार और अच्छे इंसान भी थे। अनिल शर्मा ने कहा कि नाना जैसे इंसान को दोबारा पाना बहुत मुश्किल है।
09:40 PM, 08-Oct-2026
पैतृक गांव पहुंचा नाना का पार्थिव शरीर, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। कुछ देर में यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई के लिए परिवार और करीबी लोग मौजूद हैं।
09:32 PM, 08-Oct-2026
तुकाराम मुंढे ने किया नाना को याद
नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। मुंढे ने बताया कि नाना से उनकी आखिरी बातचीत करीब एक हफ्ते पहले ही हुई थी और उस दौरान भी दोनों ने हमेशा की तरह प्यार से बात की थी।
तुकाराम मुंढे ने बताया कि नाना ने उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा था कि वे कैसे हैं। बातचीत के आखिर में नाना ने उनसे कहा था, “लव यू, बाला।” मुंढे ने कहा कि यही नाना का अंदाज था, वह हर किसी से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि नाना हमेशा उनके और सभी के साथ यादों में रहेंगे।
09:17 PM, 08-Oct-2026
नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे

नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उन्होंने अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
09:14 PM, 08-Oct-2026
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
08:47 PM, 08-Oct-2026
सुभाष घई और हेमा मालिनी ने नाना के निधन पर जताया दुख
फिल्म निर्देशक सुभाष घई हुए भावुक
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना के बारे में बात करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। वह सिर्फ एक स्टार या बेहतरीन अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उनकी इंसानियत ने ही उन्हें इतना बड़ा अभिनेता बनाया और जमीन से जुड़े स्वभाव ने उन्हें एक बड़ा स्टार बनाया।
हेमा मालिनी ने भी जताया दुख
वहीं, दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह खबर सुनकर गहरा दुख और झटका लगा कि इतना बड़ा अभिनेता अचानक उनके बीच नहीं रहा। हेमा मालिनी ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इतनी अचानक किसी के चले जाने की उम्मीद नहीं होती।
हेमा मालिनी ने नाना को अभिनय की एक अलग ही पहचान रखने वाला शानदार कलाकार बताया।
रणदीप हुड्डा ने भी जाहिर किया शोक
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि वह बहुत बड़ी शख्सियत और असाधारण प्रतिभा के मालिक थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अपनी अलग पहचान थी।
08:20 PM, 08-Oct-2026
पुणे लाया गया नाना का पार्थिव शरीर

पुणे लाया गया नाना का पार्थिव शरीर - फोटो : एएनआई
पुणे लाया गया नाना का पार्थिव शरीर
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे पहुंच चुका है। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी श्रद्धांजलि दी। यहां से उनके पार्थिव शरीर को पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा।
07:30 PM, 08-Oct-2026
अनिल ने साझा किया भावुक वीडियो
फिल्म 'वनवास' में नाना के साथ काम कर चुके निर्देशक अनिल शर्मा ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें नाना बड़े ही प्यार से उनके बालों की कंघी कर रहे हैं। अनिल ने लिखा, 'कितने प्यार से? उनके साथ गुजरे लम्हे कितने सुंदर थे।'
07:07 PM, 08-Oct-2026
सलमान ने जताया शोक
सलमान खान ने भी देर शाम अभिनेता के निधन पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो साझा करते हुए लिखा- 'नाना.. ऊपर वाला आपकी आत्मा को शांति दे भाऊ'
06:42 PM, 08-Oct-2026
अपने अंतिम संस्कार की तैयारी करके रखते थे नाना
नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी पहले से ही कर रखी है। उन्होंने कहा, 'हमें मालूम है, हमें 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है। इसके साथ मैं चला जाऊंगा।' इतना ही नहीं, उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए 12 मन लकड़ियां अलग से रख भी दी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: नाना पाटेकर: ‘गीली लकड़ी मत लगाना’, अभिनेता पहले ही कर चुके थे अंतिम विदाई की तैयारी; कही थी ये बात
06:40 PM, 08-Oct-2026
नाना के हाथों से अवॉर्ड मिलना खुशनुमा पल था
नाना को याद करके मनोज बाजपेयी ने भी दुख जताया है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह उनके लिए बड़े भाई की तरह थे। मनोज ने नाना के साथ सत्या से लेकर राजनीति तक के किस्से साझा किए।
यहां पढ़ें पूरी खबर: नाना पाटेकर: 'वह आपको गाली भी दे सकते थे', बड़े भाई की तरह की थी मनोज बाजपेयी की मदद; अभिनेता ने सुनाए किस्से
06:10 PM, 08-Oct-2026
शाहरुख ने लिखा भावुक नोट

शाहरुख खान के साथ नाना पाटेकर - फोटो : X
शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर बताया कि करियर के शुरुआती दौर में नाना पाटेकर ने उन्हें एक ऐसी सलाह दी थी, जिसे वह कभी नहीं भूल पाए। नाना ने उनसे कहा था, 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना।' शाहरुख के मुताबिक, नाना की यह बात उनके लिए बेहद खास थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नाना पर क्या बोले शाहरुख?: ‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना...’ अभिनेता की बात याद कर भावुक हुए किंग खान
06:03 PM, 08-Oct-2026
भतीजे अनिरुद्ध ने क्या कहा?
पीटीआई से बातचीत में नाना पाटेकर के भतीजे अनिरुद्ध ने कहा- 'वो हट्टे-कट्टे थे। उनकी स्थिति बिल्कुल खराब नहीं थी। रोज जिम जाते थे। खाने-पीने में भी घर की सब्जियां खाते थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम में ही होगा। गोवा में थोड़ी देर हो गई, जल्द ही उनका पार्थिव शरीर यहां आएगा।'
05:29 PM, 08-Oct-2026
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे प्रशंसक
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर, लोगों के आखिरी दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए बम्बोलिम के GMC मॉर्चरी में रखा गया है।
05:16 PM, 08-Oct-2026
गांव में चल रही अंतिम संस्कार की तैयारी
पुणे के डोंजे गांव में नाना के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही हैं। यह पुणे शहर से लगभग 30 किलोमीटर और खडकवासला बांध से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का फार्महाउस इसी डोंजे गांव में 'नानाची वाड़ी' नाम से स्थित है और उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार यहीं किया जा रहा है।
04:29 PM, 08-Oct-2026
राजपाल यादव ने जताया शोक
अभिनेता राजपाल यादव ने अभिनेता को याद करते हुए कहा, 'नाना भाऊ का जाना सिनेमा और नाट्य जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनका सफर बहुत ही कमाल का रहा है। वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे।'
03:55 PM, 08-Oct-2026
दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर: निर्देशक अनीस बज्मी

नाना पाटेकर और अनीस बज्मी - फोटो : X
नाना के साथ फिल्म 'वेलकम' में काम कर चुके निर्देशक अनीस बज्मी ने इस खबर को दर्दनाक और चौंकाने वाली बताया। उन्होंने लिखा- 'मुझे माफ करना। मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। मैं जो हुआ है उसे एक्सेप्ट करने की कोशिश कर रहा हूं।'
03:48 PM, 08-Oct-2026
नाना के 10 यादगार किरदार
'क्रांतिवीर' से लेकर 'राजनीति' और फिर 'वनवास' तक, नाना के कई ऐसे किरदार रहे जो उनकी पहचान बन गए। यहां जाने ऐसे 10 किरदारों के बारे में। साथ ही पढ़ें कि नाना को किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: परिंदा जो क्रांतिवीर बना: नाना की वो 10 फिल्में जिन्हें आज भी लोग करते हैं याद, पद्मश्री समेत यह अवॉर्ड मिले
03:41 PM, 08-Oct-2026
नाना के परिवार में कौन कौन?

नाना पाटेकर का परिवार - फोटो : अमर उजाला
- नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी।
- दोनों की मुलाकात मराठी थिएटर के दिनों में हुई थी।
- नीलकांति खुद भी थिएटर और फिल्मों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने मराठी सिनेमा में अभिनय किया है।
- नाना और नीलकांति के दो बेटे थे।
- उनके बड़े बेटे दुर्वासा पाटेकर का बचपन में ही करीब ढाई साल की उम्र में निधन हो गया था।
- वहीं छोटे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर हैं, जो इस वक्त गोवा स्थित अस्पताल पहुंचे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर की नेटवर्थ: मुंबई के फ्लैट से 27 एकड़ में फैले फार्महाउस तक, जानें अपने पीछे क्या छोड़ गए अभिनेता?
03:39 PM, 08-Oct-2026
रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर और रजनीकांत - फोटो : X
रजनीकांत ने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
03:31 PM, 08-Oct-2026
मुकेश खन्ना ने भी किया याद
नाना के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी उन्हों श्रद्धांजलि दी है। मुकेश ने कहा- राज कुमार, दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद की तरह नाना पाटेकर का भी कोई रिप्लेसमेंट नहीं है।
03:30 PM, 08-Oct-2026
सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के छात्रों ने भी नाना को श्रद्धांजलि दी।
03:29 PM, 08-Oct-2026
उम्र के इस पड़ाव में भी फिटनेस पहले
बीते दिनों नाना का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसमें वह 75 साल की उम्र में भी वर्कआउट करते नजर आ रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: तस्वीरों में नाना: कभी गावस्कर के साथ झूमे तो कभी बच्चे बनकर बर्फ में खेले, देखें अभिनेता का अलग ही अवतार
03:22 PM, 08-Oct-2026
नाना की आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी
निधन से चार दिन पहले ही नाना गोवा में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह उनकी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी रही। इस दौरान उनके आखिरी पल की कुछ झलकियां सामने आई हैं। कार्यक्रम के दौरान वह गोवा का पारंपरिक वाद्ययंत्र 'शमेल' बजाते हुए भी नजर आए।
यह खबर भी पढ़ें: नाना का आखिरी भाषण: 'पता नहीं.. कल रहूं या..', चार दिन पहले कार्यक्रम में शामिल हुए थे अभिनेता; वीडियो वायरल
03:02 PM, 08-Oct-2026
डोंजे गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी
नाना का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव में होगा। बताया जा रहा है कि नाना की इच्छा थी कि उन्हें आखिरी विदाई उनके गांव से ही दी जाए। नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर का आज शाम पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर लाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। बता दें कि नाना को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।
02:49 PM, 08-Oct-2026
गोवा हाॅस्पिटल पहुंचा बेटा मल्हार
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह परिवार के सदस्यों और डॉक्टर्स से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। नाना का पार्थिव शरीर अभी अस्पताल में ही है। अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद उन्हें पुणे ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
.