मध्यप्रदेश परिमंडल में डाक अदालत का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल डाक भवन, नर्मदापुरम रोड, भोपाल -462012 में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है।
डाक सेवायें जैसे कि काउंटर सेवायें, बचत बैंक, मनी ऑर्डर आदि से संबन्धित शिकायत याचिका या विवाद इस डाक अदालत में लिए जा सकते हैं।
इच्छुक उपभोक्ता जो कि इस डाक अदालत में अपना प्रकरण रखना चाहते है, वे अपनी शिकायत याचिका अपने मोबाइल क्र. सहित ईमेल के माध्यम से pg.mp@indiapost.gov.in पर "CIRCLE DAK ADALAT Sep 2026° के विषय सहित सहायक निदेशक (ग्राहक संतुष्टि), कार्यालय, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल-462012 को भिजवाना सुनिश्चित करें।
इस डाक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरण बताई गयी ईमेल आईडी पर 21 अक्टूबर तक प्राप्त हो जाने चाहिए। कोई भी शिकायत याचिका जो कि पूर्व में अपेक्षित की गयी डाक अदालत में रखी गयी थी, पर इस डाक अदालत से विचार नहीं किया जाएगा।***
(रिलीज़ आईडी: 2324437) आगंतुक पटल : 12