विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को अंतिम दो मैचों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ईशान किशन को चौथे और पांचवें वनडे के लिए उपकप्तान बनाया गया है। टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच कम समय को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में यह बदलाव किया है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से होगी।