भाजयुमो की नई कार्यकारिणी घोषित, 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए, जानें किस राज्य से किन्हें मिली जगह

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की. नई टीम में 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए हैं. इसके साथ ही 7 राष्ट्रीय मंत्री भी नियुक्त किए गए हैं.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए 7 नेता

बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में 7 नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना के मलोथ कोमल नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ के भंडारी नागा शामिल हैं. वहीं, अर्पिता अपराजिता बदेजेना, हर्षवर्धन सिंह और मिट्टा वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

7 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

युवा मोर्चा में 7 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. इनमें असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सायली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमनजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को जगह मिली है.  संगठन के कामकाज को संभालने के लिए गुजरात के ध्रुव पंडित को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को केंद्रीय कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है.

विनीत वत्स त्यागी बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

बीजेपी युवा मोर्चा में उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. दोनों पद संगठन के वित्तीय कामकाज से जुड़े हैं.

नीति और अनुसंधान विभाग में 4 नियुक्तियां

तेलंगाना की अखिला बंदम को नीति और अनुसंधान विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मादिशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को इस विभाग में सह-प्रभारी बनाया गया है.

मीडिया विभाग की नई टीम घोषित

बीजेपी युवा मोर्चा ने मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां की हैं. बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया विभाग में दिल्ली की अपूर्वा सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, बिहार के मानवेंद्र चौहान को सह-प्रभारी बनाया गया है. इन नियुक्तियों के साथ युवा मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी नई टीम को सौंपी गई है.


Leave Comments

Top