भोपाल, 26 अक्टूबर 2026।
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में ब्रिक्स (राष्ट्रमंडल) देशों की 12 वीं पार्लियामेंट्री फोरम की कांफ्रेंस में सहभागिता की। जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में आतंकवाद का मुकाबला, संसदीय कूटनीति, डिजिटल परिवर्तन, नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस बैठक के महत्व पर श्री तोमर ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र के बारे में अगर किसी को कुछ सीखना है तो वह भारत से सीख सकते हैं। भारत सबका साथ, सबका विकास और वसुधैव कुटुंबकम की भावना में भरोसा रखता है। हम कभी अपने कल्याण की और स्वयं को आगे बढ़ाने की बात नहीं करते हैं। हम सबके कल्याण और पूरी दुनिया आगे बढ़ने और विश्व शांति में भरोसा करते हैं। पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो यही भारत का लक्ष्य रहा है और इसलिए वर्तमान वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य में भारत की भूमिका अहम होती जा रही है।
श्री तोमर ने कहा कि ब्रिक्स देशों का यह संगठन वैश्विक संदर्भ में प्रमुख मंच के रूप में उभर रहा है। भारत ने इस मंच को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे समय में पार्लियामेंट फोरम की कॉन्फ्रेंस भारत में होना महत्वपूर्ण है। इस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी देश के विद्वान अपने कार्य को साझा करेंगे। इससे भविष्य की रणनीति बनाने में करेंगे मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। बैठक में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों एवं विभिन्न प्रदेश के पीठासीन अधिकारियों ने हिस्सा लिया।