मध्य प्रदेश के विधायकों की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट के बाद ओपन सर्वे शुरू

Updesh Awasthee   personUpdesh Awasthee  11/28/2026 12:17:00 PM2 minute read
sonUpdesh Awasthe
भोपाल समाचार, 27 नवंबर 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपना आधार कार्यकाल पूरा कर चुकी है और इस दौरान विधायकों से लेकर मंत्रियों तक, सभी स्तर पर मनमानी देखी गई, लेकिन अब चुनाव का समय शुरू हो गया है। नेशनल लीडरशिप के पास सभी विधायकों की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट पहुंच गई है। जिसमें बताया गया है कि 100 विधायक ऐसे हैं, जिनको फिर से टिकट दिया तो जीतने वोट पिछली बार मिले थे उतने भी नहीं मिलेंगे। अभी समय है, स्थिति को सुधारा जा सकता है इसलिए पार्टी ने ओपन सर्वे का ऐलान कर दिया है। 
 
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सेवा दूत तैनात किए हैं। इनमें मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष और निगम-मंडल-बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सेवा दूत 1 से 25 दिसंबर तक अपनी आवंटित विधानसभा में रहेंगे और वहां सरकार के कामकाज से लेकर संगठन की सक्रियता तक का फीडबैक जुटाएंगे।

25 दिन का डेली कैलेंडर

भाजपा ने इस अभियान के लिए 25 दिन का डेली कैलेंडर तैयार किया है। इसमें हर दिन की गतिविधियां और जिम्मेदारियां तय की गई हैं। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सेवा दूत अपनी आवंटित विधानसभा नहीं छोड़ सकेंगे। अभियान का मकसद सिर्फ सरकारी योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि यह पता लगाना भी है कि योजनाओं का लाभ लोगों तक कितना पहुंच रहा है और जनता के बीच सरकार व संगठन को लेकर क्या प्रतिक्रिया है।

सरकार की स्कीम से संतुष्ट या नाराज फीडबैक लेंगे

इस अभियान में तीन प्रमुख आयामों पर जानकारी जुटाई जाएगी। पहला, विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां कैसी हैं और संगठनात्मक गतिविधियों की स्थिति क्या है।
दूसरा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जमीन पर कितनी प्रभावी हैं और लाभार्थी उनसे कितने संतुष्ट हैं। तीसरा, स्थानीय स्तर पर जनता के बीच कौन-सा नैरेटिव चल रहा है और लोगों की प्रमुख समस्याएं क्या हैं।
अभियान के दौरान सेवा दूत स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उनके अनुभव और कहानियां भी संकलित की जाएंगी, ताकि यह पता चल सके कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है।

Leave Comments

Top