आप चलाएगी नदी बचाओ, जीवन बचाओ आंदोलन 13 से

भोपाल। प्रदेश में नदियों का अस्तित्व बचाने एवं नदियों के प्रति जागरूकता अभियान के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश में नदी बचाओ जीवन बचाओ आंदोलन का आगाज करने जा रही है।
नदी बचाओ जीवन बचाओ आंदोलन का आगाज  13 अप्रैल को नागदा में “चंबल नदी बचाओ पदयात्रा“ के माध्यम से किया जाएगा। इस  आंदोलन का आगाज  आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष् मुकेश उपाध्याय, एवं प्रदेश संगठन मंत्री  युवराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में नागदा ने आयोजित चम्बल नदी बचाओ  पदयात्रा में सम्मिलित होकर  करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने बताया की पदयात्रा के माध्यम से हम सम्पूर्ण  प्रदेश में नदियों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान एवं शासन का ध्यान आकृष्ट  करना चाहते है। आम आदमी पार्टी द्वारा 13 अप्रैल के आंदोलन के आगाज के बाद प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी पवित्र पावन  नदियों के संरक्षण के लिए  अभियान  चलाए जाएंगे।

Leave Comments

Top