Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद MP में हाई अलर्ट, भोपाल से लेकर जबलपुर तक कई जगहों पर चेकिंग

Red Fort Blast: राजधानी दिल्ली में हुए एक धमाके के बाद मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

By Digital Desk  Edited By: Dheeraj Belwal  Publish Date: Mon, 10 Nov 2025 10:37:16 PM (IST)
Updated Date: Mon, 10 Nov 2025 10:37:16 PM (IST)
  1. राजधानी दिल्ली में लाल किया के पास हुआ धमाका
  2. मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट
  3. सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी दिल्ली में हुए एक धमाके के बाद मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

भोपाल में अलर्ट जारी

इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी), पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जोन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में बम धमाका की घटना के बाद राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई। अब यात्रियों को त्रिस्तरीय जांच से गुजरना होगा

naidunia_image

इटारसी जंक्शन पर यात्रियों की चैकिंग तेज

देश के चारों महानगरों को रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ने वाले इटारसी जंक्शन पर भी इस ब्लास्ट का असर देखा गया है। पुलिस मुख्यालय एवं कंट्रोल रूम से आए अलर्ट के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी ने ट्रेनों एवं यात्रियों की चैकिंग तेज कर दी है। खास तौर पर राजधानी दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर फोकस किया जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि देश भर में जारी हाई अलर्ट को लेकर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेनों से उतरने चढ़ने वाले यात्रियों एवं बोगियों में यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है। ट्रेनों के अलावा प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, ओवर ब्रिज एवं निकासी-प्रवेश के रास्तों पर मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड एवं अन्य संसाधनों की मदद से यात्रियों की जांच की जा रही है।

naidunia_image

जबलपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

जबलपुर में संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। मुख्य रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वस्तु की तलाश में रात को डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी स्टेशन पर उतर आयी। रेलवे स्टेशन के साथ ही आश्रय स्थलों, होटल, बस स्थानक एवं अन्य स्थानों पर देर रात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। होटल एवं आश्रय स्थलों में ठहरे और बाहर से आए लोगों की जानकारी जांची।

naidunia_image

गश्त के दौरान मिले संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिले की पुलिस के साथ ही रेल सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस, क्राइम ब्रांच और खुफिया शाखा के दलों ने जगह-जगह जाकर जांच की। जिले की सीमा पर भी चौकसी बढ़ाते हुए बाहर से आने वाले वाहनों को रोक-कर जांच-पड़ताल की जा रही है।


Leave Comments

Top