MP के BJP नेताओं ने बिहार चुनाव में दिखाया संगठन कौशल, CM मोहन यादव के प्रचार वाली 21 सीटों पर जीत

मध्यप्रदेश की भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी संगठन क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पार्टी ने डॉ. मोहन यादव, विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद और डॉ. महेंद्र सिंह सहित शीर्ष नेताओं तथा टीमों को भेजकर बूथ प्रबंधन, सभाएं और रोड शो कराए। CM के प्रचार वाले 21 सीटों पर भाजपा (NDA) की जीत और विष्णु दत्त शर्मा व तिरहुत-मिथिला में मजबूत प्रबंधन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By Digital Desk   Edited By: Akash Sharma  Publish Date: Fri, 14 Nov 2025 05:15:13 PM (IST)
Updated Date: Fri, 14 Nov 2025 05:15:13 PM (IST)

                MP के भाजपा नेताओं ने Bihar Chunav में बूथ प्रबंधन से लेकर सभा, रोड शो किए।

HighLights

  1. CM डॉ. मोहन यादव ने 28 सभाएं और रोड शो किए।
  2. विष्णु दत्त शर्मा ने 19 सीटें संभाली, 17 पर जीत।
  3. मिथिला की 30 में से 24 सीटें एनडीए ने जीतीं।

नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने फिर बिहार चुनाव में अपना संगठन कौशल दिखाया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को बिहार भेजा था। इन्होंने सभा, रोड शो के साथ बूथ प्रबंधन किया। डा. मोहन यादव के प्रचार वाली 21 सीटें भाजपा (NDA) ने जीती ह

वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित OBC वर्ग के नेताओं को भेजा था लेकिन ये सभी बेअसर रहे। भाजपा ने बिहार में डा.मोहन यादव को चुनाव से पहले ही सक्रिय कर दिया था। उन्होंने राजनीतिक के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

पार्टी ने डा. मोहन यादव को स्टार प्रचारक बनाया था। उन्होंने लगभग आधे बिहार में 28 सभाएं और रोड शो किए। इनमें से 21 सीटें BJP जीती। इसी तरह संगठन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को 19 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी थी। इनमें से 17 पर NDA ने जीत प्राप्त की।

करीब एक महीने तक वे बिहार में ही रहे और बूथ प्रबंधन का काम भी देखा। हितानंद और डा. महेंद्र सिंह को तिरहुत और मिथिला क्षेत्र की 58 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों टीम के साथ लगभग डेढ़ माह बिहार में रहे। उन्होंने बूथ प्रबंधन को लेकर काम किया, जिसका लाभ यह हुआ कि तिरहुत क्षेत्र की 28 में से 26 और मिथिला की 30 में से 24 सीटें एनडीए ने जीती हैं। कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया परिणाम उत्साहवर्धक हैं।

देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक राजनीति वर्ष 2014 से देखी है। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार के परिणाम यह बता रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की लहर चल रही है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की कुव्यवस्था से जनता का मन टूट चुका है। इस चुनाव में कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है।

- डा. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

एसआइआर का खेल हो गया जो मेरा शक था, वही हुआ। 62 लाख वोट कटे। 20 लाख जुड़े, उसमें से पांच लाख बिना एसआइआर फार्म भरे ही बढ़ा दिए गए। अधिकतर वोट गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के काटे गए। ईवीएम पर तो शंका बनी हुई है।

- दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश


Leave Comments

Top