
किस दल ने कितनी सीट पर लड़ा चुनाव, किसे कितना मिला आशीर्वाद? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का पटाक्षेप होना शुरू हो चुका है। रुझान के बाद सीटों पर जीत के आकंड़े भी सामने आने शुरू हो चुके हैं। 243 विधानसभा सीटों वाले राज्य में करीब 45 राजनीतिक दलों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। इन 45 दलों के अलावा 900 से ज्यादा निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके साथ ये जानना अहम है कि किस दल ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा और किसे जनता का कितना आशीर्वाद मिला है? रुझान के बाद अब लगभग ये तय हो गया है किस दल को कितनी सीटें मिलेगी, हालांकि चुनाव आयोग के आखिरी आंकड़े आने के बाद इसकी अंतिम संख्या सामने आएगी।
एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला
इस विधानसभा चुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला रहा। हालांकि प्रशांत किशोर ने मतदान तक तीसरे मोर्चे को जरूर संभाले रखा, लेकिन मतगणना में उन्हें पूरी तरह निराशा हाथ लगी। एनडीए में जहां एक ओर भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चो सेक्युलर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन |
| राजनीतिक दल |
कितनी सीट पर लड़ा चुनाव? |
सफलता का दर (%) |
| भाजपा |
101 सीट |
88 |
| जदयू |
101 सीट |
84 |
| लोजपा राम विलास |
29 सीट |
68 |
| हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) |
6 सीट |
83 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा |
6 सीट |
67 |