MP News: प्रदेश के चार IAS अधिकारियों के तबादले, भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 19 Aug 2026 07:49 PM IST
 

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत गृह, उच्च शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा विभाग में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

MP News: Four IAS officers transferred in the state; Bharti Jatav Ogre assigned responsibility for the Higher

वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से  बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, गृह, उच्च शिक्षा, पर्यटन और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए पदों पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार 2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी पदस्थापना में यह बदलाव पूर्व में जारी आदेश में संशोधन के बाद किया गया है।
मनीषा सेतिया अब संभालेंगी पर्यटन विभाग
2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेतिया को गृह विभाग से स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। अब वे प्रदेश के पर्यटन से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, 2016 बैच की अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। यह उनकी पहली प्रशासनिक पदस्थापना है।

Leave Comments

Top