लैगिंक समानता नीति नहीं, सोच और विचार का हिस्सा बनें

पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में बोली सोनम पटेल
भोपाल। लैंगिक समानता केवल नीति नहीं, बल्कि सोच और विचार का हिस्सा बननी चाहिए। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से भाग लेंगी तभी संगठन और समाज दोनों सशक्त होंगे।
जिला अध्यक्षों के पचमढ़ी में चल रहे  प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन जेंडर सेंसिटाइजेशन लैंगिक संवेदनशीलता और जागरूकता विषय पर आयोजित सत्र ने प्रतिभागियों को नई दिशा दी। सत्र का संचालन सोनल पटेल, पूर्व सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष, अहमदाबाद सिटी ने किया। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता केवल नीति नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार का हिस्सा बननी चाहिए। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से भाग लेंगी, तभी संगठन और समाज दोनों सशक्त होंगे।
सोनल पटेल ने कहा कि समाज और राजनीति, दोनों में महिला नेतृत्व की भागीदारी लोकतंत्र को गहराई देती है। उन्होंने संगठन में महिलाओं को सशक्त भूमिका देने, संवाद की समावेशी संस्कृति विकसित करने और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 150 जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने इस सत्र में भाग लिया।
आठ नवंबर को राहुल गांधी पहुंचेंगे शिविर में
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बताया कि 8 नवंबर को राहुल गांधी पचमढ़ी के कांग्रेस शिविर में पहुंचने वाले हैं। यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी दिल्ली से भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी रवाना हो जाएंगे। वहां वे दो दिनों के इस दौरे पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। सिंघार ने कहा कि 8 नवंबर को राहुल गांधी के पचमढ़ी आने की पूरी संभावना है। यह जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग का हिस्सा होगा, जो 11 नवंबर तक चलेगी।

Leave Comments

Top