भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है।
यश घनघोरिया को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। जबकि सीधी के देवेंद्र दादू 27 हजार 566 वोटों के साथ तीसरे और ग्वालियर के शिवराज यादव 19 हजार 824 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। हालांकि औपचारिक घोणा अभी नहीं हुई है। बताया जाता है कि यश के औपचारिक रूप से विजयी होने की घोशणा दिल्ली में इंटरव्यू के बाद की जाएगी।
गौरतलब है कि जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया एक युवा नेता हैं, जो सक्रिय रूप से राजनीति और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने भी अपने पिता की तरह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए सक्रिय प्रचार किया था। लखन घनघोरिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वे उनके करीबी नेताओं में शामिल हैं।
शहर इकाइयों का भी आया परिणाम
इधर, शहर इकाइयों में भी अध्यक्षों का चयन हो गया है. भोपाल शहर में अंकित दुबे, इंदौर शहर में अमित पटेल, ग्वालियर शहर में विजय यादव और जबलपुर में सतेंद्र कुकरेले ने जीत दर्ज की। भोपाल ग्रामीण इकाई के राहुल मंडलोई अध्यक्ष बने हैं।
किसे कितने मिले वोट
यश घनघोरिया 313730, अभिषेक परमार 238780, देवेन्द्र सिंह दादू 27566, शिवराज यादव 19824, राजवीर कुडिया 11058, जावेद पटेल 10205, योगिता सिंह 6401, शुभांगना राजे 6132, अब्दुल करीम 5966, प्रमोद सिंह 5573, मोनिका मांडरे 5075, स्वीटी पाटिल 4512, नीरज पटेल, 4510, विनय पांडे 2234, राजीव सिंह 2014, प्रियेश चौकड़े 1941, गीता कड़वे 1481 और आशीष चौबे को 1329 वोट मिले हैं।
हरिओम रघुवंशी छिंदवाड़ा, प्रशांत धुर्वे पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष
हरिओम रघुवंशी छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। रघुवंशी को 896 वोट हासिल हुए हैं। वहीं प्रशांत धुर्वे पांढ़ुर्णा के जिला अध्यक्ष बने हैं। प्रशांत को 2450 वोट हासिल हुए है। इसी तरह शिवम विश्वकर्मा बालाघाट के जिले अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शिवम को 1258 वोट हासिल हुए हैं। वहीं आशुतोष धारवाल जिला उपाध्यक्ष ओबीसी, विवेक जिला उपाध्यक्ष एससी निर्वाचित हुए हैं। संजय यादव बैतूल के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि शुभम श्रीवास्तव जबलपुर ग्रामीण, सत्येन्द्र कुकरेले जबलपुर शहर जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। आदित्य भूरा सिवनी के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।