08:07 PM, 11-Nov-2025
Bihar Exit Polls Result Live: एनडीए को 167 से 187 सीटें मिल सकती हैं...

बिहार चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार चुनाव के बाद कामाख्या एनालिटिक्स ने जो एग्जिट पोल अनुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक एनडीए को 167 से 187 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को 54 से 74 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 2-7 सीटें जा सकती हैं।
07:42 PM, 11-Nov-2025
Bihar Exit Polls Result Live: 11 एजेंसियों का एग्जिट पोल अनुमान, जानिए किसने, किस गठबंधन को कितनी सीटें दीं
बिहार में दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद अब तक 11 एग्जिट पोल अनुमान सामने आ चुके हैं। मैट्रिज आईएएनएस, पीपल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, चाणक्य स्ट्रैटजीज, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोलस्ट्रैट, पोल डायरी, प्रजा पोल एनालिटिक्स, टीआईएफ रिसर्च, पी-मार्क और डीवी रिसर्च के अनुमानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार हैं।
07:26 PM, 11-Nov-2025
Bihar Exit Polls Result Live: सभी एग्जिट पोल एजेंसियों का आकलन, एनडीए को स्पष्ट बहुमत...

बिहार चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार में मतदान के बाद अब 11 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल अनुमान आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल एजेंसियों के आकलन के मुताबिक एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है।
07:00 PM, 11-Nov-2025
Bihar Chunav Exit Poll Live: 10 एजेंसियों के एग्जिट पोल अनुमान
बिहार में दोनों चरणों का मतदान खत्म होने के बाद अब तक जिन 10 एजेंसियों के एग्जिट पोल अनुमान सामने आए हैं, उनमें सभी एजेंसियां एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगा रहे हैं।
06:54 PM, 11-Nov-2025
Bihar Chunav Exit Poll Live: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार

बिहार चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त हो चुके हैं। अब तक सामने आए नौ एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA के जीतने के आसार हैं।
06:51 PM, 11-Nov-2025
Exit Poll Bihar Election 2025 Live: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

बिहार चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अधिकांश एग्जिट पोल अनुमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दलों को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं।
06:41 PM, 11-Nov-2025
Bihar Chunav Exit Poll Live: मैट्रिज-IANS के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?

बिहार चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैट्रिज-IANS का एग्जिट पोल में भाजपा को 65-73, जदयू को 67-75, लोजपा (रामविलास) को 7-9, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4-5 और आरएलएम को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है.
06:35 PM, 11-Nov-2025
Bihar Chunav Exit Poll Live: नीतीश या तेजस्वी... मैट्रिज-IANS के एग्जिट पोल में किसकी बनी सरकार?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैट्रिज-IANS का एग्जिट पोल सामने आया है. इस एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
05:48 PM, 11-Nov-2025
Exit Poll Bihar Election 2025 Live: 2020 में कैसे थे एग्जिट पोल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
2020 में एक बार फिर एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इस बार दलों में हेर फेर था। पिछली बार के समीकरण इस बार बदल चुके थे। इस बार एनडीए में भाजपा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी शामिल थी। इसके साथ वीआईपी और हम भी एनडीए का हिस्सा था। महागठबंधन की बात करें तो इसमें राजद, कांग्रेस और बाकि वाम दल शामिल थे। एग्जिट पोल की बात करें तो महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलते हुए दिखाया गया था। किसी ने अपने पोल में एनडीए को बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया था। लेकिन दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई थी।
केवल दो एग्जिट पोल टुडेज चाणक्य और टाइम्स नेटवर्क ने महागठबंधन को बहुमत नहीं दिया था, बाकि सभी ने महागठबंधन को सौ से अधिक सीटें मिलते हुए दिखाया था। इस आंकड़े के साथ महागठबंधन सरकार बनते हुए नजर आ रही थी।
एबीपी- सी वोटर के द्वारा एनडीए को 104-128, महागठबंधन को 108-131 और अन्य को 6-23 सीट मिलती हुई दिखाई गई थी।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने एनडीए को 69-91, महागठबंधन को 139-161 और अन्य को 6-10 सीटें मिलते हुए दिखाई थी।
रिपब्लिक भारत जन की बात में एनडीए को 91-117, महागठबंधन को 118-138 और अन्य को 3-6 सीटें मिली थी।
टुडेज चाणक्य के अनुसार बताया गया था कि एनडीए को 82, महागठबंधन को 106 और अन्य को 52 सीटें मिलेगी।
टाइम्स नेटवर्क ने एनडीए को 116, महागठबंधन को 120 और अन्य को छह सीटें दिखाई थी।
05:14 PM, 11-Nov-2025
Bihar Chunav Exit Poll Live: ओपिनियन पोल के बारे में रोचक जानकारी:
-
दुनिया में चुनावी सर्वे की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई।
-
जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने अमेरिकी सरकार के कामकाज पर लोगों की राय जानने के लिए ये सर्वे किया था।
-
बाद में ब्रिटेन ने 1937 और फ्रांस ने 1938 में अपने यहां बड़े पैमाने पर पोल सर्वे कराए।
-
इसके बाद जर्मनी, डेनमार्क, बेल्जियम तथा आयरलैंड में चुनाव पूर्व सर्वे कराए गए।
एग्जिट पोल के बारे में रोचक जानकारी:
-
एग्जिट पोल की शुरुआत नीदरलैंड के समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वॉन डैम ने की थी।
-
वॉन डैम ने पहली बार 15 फरवरी 1967 को इसका इस्तेमाल किया था। उस समय नीदरलैंड में हुए चुनाव में उनका आकलन बिल्कुल सटीक रहा था।
-
भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईआईपीयू) के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने की थी।
-
1996 में एग्जिट पोल सबसे अधिक चर्चा आए। उस समय दूरदर्शन ने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) को देशभर में एग्जिट पोल कराने के लिए अनुमति दी थी।
-
1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया।
04:40 PM, 11-Nov-2025
Exit Poll Bihar Election 2025 Live: ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर?
ओपिनियन पोल: एजेंसियां ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराती हैं और इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो मतदाता है या नहीं। ओपिनियन पोल के नतीजे के लिए चुनावी दृष्टि से अलग-अलग क्षेत्रों के अहम मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की जाती है। इसके तहत हर क्षेत्र में यह जानने का प्रयास किया जाता है कि सरकार के प्रति जनता की नाराजगी है या फिर उसके काम से संतुष्ट है।
एग्जिट पोल: एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 11 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे।
04:37 PM, 11-Nov-2025
Bihar Chunav Exit Poll Live: एग्जिट पोल क्या है?
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। वह मतदाता से मतदान को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से मतदाताओं से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? गणितीय मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
04:33 PM, 11-Nov-2025
6:30 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल
चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी, मंगलवार 11 नवंबर की शाम 6.30 बजे बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। तमाम सर्वे एजेंसियां इस बात का अनुमान जातएंगी की बिहार में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
04:14 PM, 11-Nov-2025
Bihar Exit Polls Result Live: एग्जिट पोल्स में 'बिहार में बहार-नीतीशे कुमार', 12 पोल में NDA को बहुमत का आसार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों पर मंगलवार शाम मतदान खत्म हो गया। इसे पहले 6 नवंबर को पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। बिहार में लंबे समय बाद 60 फीसदी से अधित मतदान देखने को मिला है। आज शाम को चुनाव खत्म होने के बाद कई पोल एजेंसियां सर्वे जारी कर रही हैं। आईए जानते हैं आज के एग्जिट पोल........