दिग्विजय ने भाजपा से जुड़े दस नेताओं को बताया आईएसआई एजेंट

 

नाम जारी कर भाजपा और संघ पर उठाए सवाल
भोपाल। वक्फ बिल को लेकर प्रदेश में चल रही सियासत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा नेताओं के नाम जारी कर उन्हें आईएसआई एजेंट बताया है। सिंह ने इन नेताओं पर जासूसी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर उनके नाम लिख हैं और भाजपा एवं संघ पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम बलराम सिंह (सतना) बजरंग दल प्रमुख, मनीष गांधी (भोपाल), त्रिलोक सिंह (भोपाल), ध्रुव सक्सेना आईटी सेल भाजपा भोपाल, मोहित अग्रवाल (भोपाल), मोहन भारती (जबलपुर), संदीप गुप्ता (जबलपुर), कुश पंडित (देहरादून), जितेन्द्र ठाकुर (ग्वालियर भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर के पति का भाई), रितेश खुल्लर, रज्जन तिवारी जिन्होंने बलराम सिंह को दीक्षा दी। इन पर आरोप लगे है पाकिस्तान से अलग-अलग खातों में धन प्राप्त करना और वॉयस ओवर के माध्यम से पाकिस्तानियों से बात करना। दिग्विजय सिंह ने भाजपा, युवा मोर्चा, संघ को टैग करते हुए पूछा है कि अंत में आप क्या कहेंगे, गद्दार? 


Leave Comments

Top