सरकार फिर लेगी पांच हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल। प्रदेश में सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज रिजर्व बैंक आफ इंडिया से 2500-2500 करोड़ रुपए की 2 किश्तों में लिया जाएगा। यह कर्ज मध्यप्रदेश सरकार 12 और 14 साल के लिए ले रही है। इन दोनों कर्ज के लिए आवश्यक कार्रवाई 6 मई तक पूरी कर ली जाएगी। जबकि 7 मई को 5 हजार करोड़ रुपये सरकार के खाते में आ जाएंगे।
31 मार्च 2025 से पहले यानि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले तक मध्य प्रदेश सरकार पर करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। हालांकि इसके बाद भी सरकार 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। यानि अब सरकार का सकल घरेलू कर्ज 4.31 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार का साल 2025-26 का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये का है, यानि कर्ज की सीमा बजट से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन अब 5 हजार करोड़ रुपये का और कर्ज लेने के बाद कर्ज 4.36 लाख करोड़ हो जाएगा।


Leave Comments

Top