6 लव जिहाद के आरोपी का इलाज करने से इंकार किया महिला स्टाफ ने हमीदिया अस्तपाल में भर्ती फरहान का इलाज कर रहा पुरूश स्टाफ

भोपाल। राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों से बलात्कार के आरोपी फरहान के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिल अस्पताल के महिला स्टाफ ने फरहान का इलाज करने से मना कर दिया है। इसके चलते फरहान का इलाज अब पुरूश स्टाफ कर रहा है।
हमीदिया अस्पताल के महिला मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती लव जिहाद के आरोपी फरहान का इलाज करने से साफ इनकार कर दिया है। आरोपी के कुकृत्य जानने के बाद अस्पताल की नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान का इलाज नहीं कर रही हैं, अब आरोपी के इलाज के लिए पुरुष स्टाफ नियुक्त किया गया है।
दरअसल, शुक्रवार की रात लव जिहाद के मास्टरमाइंट फरहान खान का पुलिस ने शार्ट एनकांउटर कर दिया, पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी फरहान ने भागने की कोशिश की। उसने पुलिस के एसआई से पिस्टल छीनी, इस दौरान पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को अस्पताल की नर्सेस और अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लव जिहाद के मामले में विरोध जताते हुए फरहान का इलाज और मेडिकल जांच करने से साफ कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि वे इसे आरोपी का इलाज नहीं करेंगी। अब मामले में अस्पताल प्रबंधन ने फरहान के इलाज के लिए पुरुष स्टाफ नियुक्त किया गया है। अब केवल पुरुष डॉक्टर और कंपाउंडर ही इलाज कर रहे हैं।
छाती पर गोली मारनी थी : मंत्री सारंग
वहीं इस मामले पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि ऐसे लोगों के पैर पर नहीं छाती पर गोली मारनी थी। इन्हें जिंदा रहने का अधिकार नहीं है, यह लोग पृथ्वी पर बोझ हैं। सारंग ने कहा कि लवजिहाद जैसे कुकृत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे आरोपियों को सरेराह गोली मारो और खत्म करो।

Leave Comments

Top