
वरुण, अभिषेक और अर्शदीप - फोटो : IANS
विस्तार
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराया। भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। हालांकि, खिताबी मैच से पहले उसकी चिंता बढ़ गई है क्योंकि अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है।