कुंभ मेला फेम मोनालिसा की केरल में शादी पर ‘लव जिहाद’ विवाद? ताऊ का दावा - ‘एक्टिंग सिखाने के नाम पर बुलाया’

Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:53 PM IST

Monalisa’s Uncle Reacts On Her Marriage: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी और लव जिहाद के मामले पर अब उनके अंकल ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया और शादी की खबर पर क्या है परिवार का रिएक्शन…

Viral Girl Monalisa Marriage Controversy Her Uncle Reacts On Love Jihad Remark Tells Behind The Story

मोनालिसा की शादी पर क्या बोले अंकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर अब नया विवाद खड़ा करती नजर आ रही है। जहां एक तरफ उनके गुरु महेंद्र सिंह लोधी ने इस फैसले को परिवार के लिए झटका बताया है। वहीं अब इस मामले में लव जिहाद की बात सामने आने के बाद मोनालिसा के बड़े ताऊ वर्षा भोसले ने भी कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के नाम पर केरल बुलाया गया था, लेकिन बाद में अचानक शादी की खबर सामने आ गई।

एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल बुलाया
वर्षा भोसले कहते हैं, 'हमें तो यही बताया गया था कि कुछ लोग उसे एक्टिंग सिखाने के लिए केरल बुला रहे हैं। कहा गया था कि वहां उसे अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी और जल्दी काम के लिए तैयार कर देंगे। उसी भरोसे में वह अपने पापा के साथ केरल गई थी। हमें लगा कि अगर सीखने का मौका मिल रहा है तो ठीक है। लेकिन वहां जाकर अचानक शादी की बात सामने आ गई, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।'

Viral Girl Monalisa Marriage Controversy Her Uncle Reacts On Love Jihad Remark Tells Behind The Story

पिता के साथ मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mona_lisa_007

पापा भी वहीं थे, लेकिन मामला अचानक शादी तक पहुंच गया
बड़े पापा ने आगे बताया कि उस समय उसके पापा भी वहीं केरल में उसके साथ थे। लेकिन अचानक ऐसा माहौल बन गया कि बात शादी तक पहुंच गई। हमें पहले से यह नहीं बताया गया था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसलिए यह सब हमारे लिए भी बहुत हैरानी वाली बात थी।

थाने तक पहुंच गया मामला, पिता लौट रहे हैं उज्जैन
वर्षा भोसले का कहना है कि मामला इतना बढ़ गया कि मोनालिसा के पिता को थाने तक जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि मोनालिसा के पिता ने बताया कि वहां कुछ लोग अचानक गाड़ी लेकर आए और उन्हें थाने तक ले गए। वहां लड़की से पूछा गया कि वह अपने पिता के साथ जाना चाहती है या नहीं। जब उसने कहा कि वह वहीं रहना चाहती है, तो वहां के लोगों ने कहा कि अब आप क्या कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में पापा भी क्या करते। वो अब उज्जैन लौट रहे हैं।

Viral Girl Monalisa Marriage Controversy Her Uncle Reacts On Love Jihad Remark Tells Behind The Story

मोनालिसा और सनोज मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanojmishra

बाप के लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति होती है
वर्षा ने आगे बताया कि मोनालिसा के पिता इस स्थिति से काफी दुखी हैं। बाप के लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति होती है। बेटी साथ में हो और अचानक ऐसी बात सामने आ जाए तो समझ नहीं आता क्या करें। पापा भी परेशान थे, लेकिन उस समय जो परिस्थिति बनी उसमें ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकते थे।

सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया
इस मामले को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया जब फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘लव जिहाद’ बताया। उनका आरोप है कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल बुलाया गया और वहीं यह पूरी घटना हुई।

Viral Girl Monalisa Marriage Controversy Her Uncle Reacts On Love Jihad Remark Tells Behind The Story

पिता के साथ मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mona_lisa_007

ताऊ बोले- लव जिहाद का कुछ नहीं पता
हालांकि जब इस बारे में मोनालिसा के ताऊ से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस एंगल की कोई जानकारी नहीं है। क्या हुआ, कैसे हुआ, यह सब हमें भी पूरी तरह नहीं पता। हमें तो बस यही बताया गया था कि उसे एक्टिंग सिखाने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा हम कुछ नहीं कह सकते।

अब जो होना था हो गया
हालांकि उन्होंने अंत में यही कहा कि अब जो हो गया, उसे बदलना संभव नहीं है। अब अगर उसने वहां शादी कर ली है तो हम क्या कर सकते हैं। यह उसकी किस्मत है। हम लोग छोटे लोग हैं, मीडिया के सामने क्या बोलें। बस इतना है कि यह सब बहुत अचानक हुआ।


Leave Comments

Top