महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर अब नया विवाद खड़ा करती नजर आ रही है। जहां एक तरफ उनके गुरु महेंद्र सिंह लोधी ने इस फैसले को परिवार के लिए झटका बताया है। वहीं अब इस मामले में लव जिहाद की बात सामने आने के बाद मोनालिसा के बड़े ताऊ वर्षा भोसले ने भी कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के नाम पर केरल बुलाया गया था, लेकिन बाद में अचानक शादी की खबर सामने आ गई।
एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल बुलाया
वर्षा भोसले कहते हैं, 'हमें तो यही बताया गया था कि कुछ लोग उसे एक्टिंग सिखाने के लिए केरल बुला रहे हैं। कहा गया था कि वहां उसे अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी और जल्दी काम के लिए तैयार कर देंगे। उसी भरोसे में वह अपने पापा के साथ केरल गई थी। हमें लगा कि अगर सीखने का मौका मिल रहा है तो ठीक है। लेकिन वहां जाकर अचानक शादी की बात सामने आ गई, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।'