दिल्ली से बंगलूरू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी चेतावनी मिलने के बाद रविवार रात भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 172 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार रात एयर इंडिया की एक फ्लाइट की आपात (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई गई। यह विमान दिल्ली से बंगलुरु जा रहा था। जानकारी के अनुसार, विमान में मौजूद सभी 172 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट (AIC 2487, A320 नियो, VT-EXO) दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड में एक तकनीकी चेतावनी (वार्निंग) मिलने पर पायलट ने सावधानी बरतते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्णय लिया।