MP के किसानों को बड़ी राहत, अब 30 अप्रैल तक करा सकेंगे गेहूं की स्लॉट बुकिंग, सरकार ने 6 दिन बढ़ाई अवधि

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि को 6 दिन औ ...और पढ़ें

Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 09:52:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 09:52:31 PM (IST)
MP के किसानों को बड़ी राहत, अब 30 अप्रैल तक करा सकेंगे गेहूं की स्लॉट बुकिंग, सरकार ने 6 दिन बढ़ाई अवधि

स्लॉट बुकिंग की अवधि को 6 दिन और बढ़ाया।

HighLights

  1. MP के गेहूं उत्पादक किसानों को बड़ी राहत
  2. उपार्जन केंद्रों की क्षमता अब 1500 क्विंटल
  3. किसानों को मिला 355 करोड़ का भुगतान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि को 6 दिन और बढ़ा दिया है। अब किसान 30 अप्रैल तक अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट बुक करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इससे अधिक से अधिक किसान अपनी उपज बेच सके

भुगतान और उपार्जन के ताजा आंकड़े

प्रदेश में गेहूं की खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 1,30,655 किसानों से 57,13,640 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार, किसानों को उनकी उपज के बदले में अब तक 355 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में 4,22,848 किसानों ने करीब पौने दो करोड़ क्विंटल गेहूं बेचने के लिए पहले ही स्लॉट बुक कर लिए हैं।

उपार्जन केंद्रों की क्षमता में वृद्धि

किसानों को लंबी कतारों से बचाने और तौल कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार ने केंद्रों की क्षमता में भी बदलाव किया है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर प्रतिदिन गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग की क्षमता को 1,000 क्विंटल से बढ़ाकर अब 1,500 क्विंटल कर दिया गया है। इससे उपार्जन केंद्रों की क्षमता के अनुसार तौल सुनिश्चित की जा सकेगी और किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी।


Leave Comments

Top